सोनो: महापुर गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जनभर लोग हुए घायल
Sono, Jamui | May 29, 2024 थानाक्षेत्र के महापुर गांव में जमीन विवाद मे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनो पक्षों से आधा दर्जनभर लोग घायल हो गया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को मिलने के बाद डायल 112 पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचा और मारपीट की घटना को शांत करवाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया जहां सभी घायलों का इलाज किया गया।