सोनो: कुराबाद गांव में बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की मारपीट,अस्पताल में हुआ इलाज
Sono, Jamui | May 27, 2024 एक व्यक्ति को उसके बड़े भाई भाभी के द्वारा ईट से सिर पर प्रहार कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान मुकेश कुमार महतो के रूप में की गई है। ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सक के द्वारा उसका इलाज किया गया।