सोनो: सुन्दरीटॉड गांव में 50 फीट गहरे कुएं में गिरे एक बुजुर्ग को पुलिस ने निकाला बाहर
Sono, Jamui | May 27, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के सुन्दरीटांड़ इलाके में समतल जमीन पर बने एक सूखा हुआ कुंआ में एक बुजुर्ग व्यक्ति गिर गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना झाझा पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे झाझा पुलिस ने 45 मिनट मैं रेस्क्यू कर वृद्ध व्यक्ति को कुएं से सीढ़ी और साड़ी के सहारे बाहर निकाला।