अमरोहा: अमरोहा पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ क्रिटिकल मतदान केंद्रों का किया भ्रमण, माहौल खराब करने पर कार्रवाई की दी चेतावनी
Amroha, Amroha | Apr 9, 2024 आज मंगलवार को अमरोहा पुलिस और पंजाब पुलिस ने क्रिटिकल मतदान केंद्रो का भ्रमण किया। पुलिस ने माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं अमरोहा व पंजाब पुलिस ने लोगों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया साथ ही कहा कि यदि कोई आपको वोट के लिए धमकाये तो सूचना पुलिस को दें जिसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।