खिलचीपुर: डंपर चढ़ने से गाय घायल, दोनों पैर फ्रैक्चर, गौसेवक कर रहे हैं उपचार
गौसेवक के द्वारा आज शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि छापीहेड़ा नगर में बीती रात संडावता रोड पर एक डंपर वाहन ने सड़क पर मौजूद गाय को टक्कर मार दी। हादसे में डंपर के टायर गाय के आगे के दोनों पैरों पर चढ़ गए, जिससे उसके पैर फ्रैक्चर हो गए। सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और घायल गाय को संभाला।