हिलसा: हिलसा शहर में मुहर्रम का पहलाम का निकाला जुलूस ,या अली, या हुसैन के नारों से गूंजा शहर, पुलिस मुस्तैद ।
Hilsa, Nalanda | Jul 18, 2024 हिलसा में मातमी पर्व मुहर्रम का पहलाम हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में मनाया जाने वाले मुहर्रम का त्यौहार पहलाम के साथ संपन्न हो गया।इस दौरान शहर के दरगाह मोहल्ला स्थित मस्जिद के पास से एक साथ सात ताजिया अखाड़ा का जुलूस निकाला गया।