कटनी ग्रामीण: राष्ट्रीय राज मार्ग एन एच-30 के ब्लैक स्पॉट लखपतेरी में दुर्घटना रोकने पुलिस की पहल
कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ग्राम लखपतेरी स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कटनी यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया