सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मोतीनगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल दस्तयाब किया है। आरोपी का नाम प्रमोद अहिरवार 21 वर्ष है, जो संत रविदास वार्ड का रहने वाला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को शनिवार की शाम 5 बजे न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है।