सागर नगर: पीटीसी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, उप मुख्यमंत्री 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
जिले के मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शनिवार सुबह 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित पीटीसी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुई। अंतिम रिहर्सल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के. वी. ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।