बालाघाट: कम पेट्रोल के विवाद पर पेट्रोल पंप में बवाल, पंप कर्मियों ने ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बालाघाट जिले के आवलाझरी स्थित बजाज पेट्रोल पंप में 2 जून की देर रात पेट्रोल भराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप कर्मचारी ग्राहकों के साथ हाथापाई करते और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा हो रह