कोरबा जिले में गुरुवार देर रात राताखार मुख्य मार्ग पर दो तेज रफ्तार ट्रेलर वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में एक ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रेलर बुरी तरह चकनाचूर हो गए।