बरेली: रेलवे का परीक्षा मास्टरस्ट्रोक! मऊ-बरेली के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, छात्रों को सफर में मिलेगी बड़ी राहत
प्रतियोगी परीक्षार्थियों और यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने मऊ–बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। 2 से 25 अगस्त के बीच दोनों दिशाओं में कुल 16-16 फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन आजमगढ़, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।