नौबतपुर: नौबतपुर के ब्रह्म बाबा मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी,ग्रामीणों में आक्रोश
नौबतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टेंगरैला गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर में शुक्रवार रात चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में भगवान पर चढ़े दो चांदी के मुकुट चुरा लिए। शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीण पूजा-अर्चना और मंदिर की सफाई के लिए पहुंचे तो मुकुट गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद गांव में चोरी की खबर तेजी से फैल गई और