गम्हरिया: तरावे चौक में सीता जन्मोत्सव पर कुश्ती दंगल, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दम
गम्हरिया प्रखंड के कौरिहार तरावे चौक पर सीता जन्मोत्सव के मौके पर भव्य मेला और कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हर मुकाबले पर दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति ने विजेता और उप-विजेता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।