सिराथू: सिराथू रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली हावड़ा रूट पर मिला कॉलेज के चालक का शव
सिराथू रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट पर 28 वर्षी युवक का शव सोमवार को मिला है जिसकी पहचान सूरज निर्मल के रूप में हुई है जो मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। और भरवारी के भवन से मेहता कॉलेज का चालक है।पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।