कसिया: पटहेरवा पुलिस ने छात्रा के अपहरण के मामले में दो युवकों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा पढ़ने गयी और शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गये। काफी खोजबीन के बाद जब वह नही मिली और दो युवकों के साथ दिखे होने की सूचना पर पिता ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवकों मारुख शेख और अरशद शेख निवासी करमैनी थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।