धरियावद: धरियावद में अग्निवीर तनवीर सिंह राजपूत का भव्य स्वागत, निकली स्वागत रैली
भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में प्रशिक्षण पूर्णकर अपने गृह नगर लौटे तनवीर सिंह राजपूत का मंगलवार शाम धरियावद में भव्य स्वागत किया गया। उनके सम्मान में नगरवासियों एवं युवाओं द्वारा विशाल स्वागत रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ शाम न्यू बस स्टैंड स्थित कर्मोई नदी से हुआ, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई ब्रह्मपुरी उनके निवास स्थान पहुँची है।