सोमवार से दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर भोपाल–बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत हो गई। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा के शुरू होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेन के दीवानगंज स्टेशन पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक स्टेशन परिसर में एकत्र हुए और फूल बरसाकर ट्रेन का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मिठाइयां भी बांटी गईं।