देसूरी: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान के नामांकन पर विरोध, निष्कासन की मांग
Desuri, Pali | Oct 19, 2026 देसूरी पंचायत समिति के वार्ड-2 से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश चौहान के नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पद से हटाने की मांग की है। आरोप लगे हैं कि आपराधिक मामला छिपाने पर नामांकन निरस्त हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष की लापरवाही पर गहरा नाराजगी का माहौल है।