चूरू: रामसरा के शराब व्यवसायी व सरपंच प्रतिनिधि को वीरेंद्र चारण ने 1 करोड़ की रंगदारी के लिए जान से मारने की धमकी दी
Churu, Churu | Nov 9, 2025 चूरू जिले में गैंगस्टर वीरेंद्र चारण की रंगदारी के लिये धमकी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब गांव रामसरा के शराब व्यवसायी व सरपंच प्रतिनिधि कमल कुमार को एक करोड़ की रंगदारी के लिये जान की धमकी मिली है। कमल कुमार ने गैंगस्टर वीरेन्द्र चारण पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और खुद तथा उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है