दरभंगा: बहादुरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार के दौरान पुलिस बल की कमी, फरियादियों को हो रही परेशानी।
बहादुरपुर अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान पुलिस बल की कमी का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार बहादुरपुर क्षेत्र के आठ थानों से आने वाले भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाती है, लेकिन कई बार एक पक्ष के आने और दूसरे पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण मामलों के निष्पादन में दिक्कतें आती हैं।