आज अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के मौके पर भी जमीनी हकीकत प्रशासन के दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। शहर के बाजारों में प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम अमानक पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सब्जी मंडी से लेकर किराना और अन्य दुकानों तक ग्राहकों को बेधड़क प्लास्टिक की थैलियां दी जा रही हैं।