फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम विष्णुपुरा के पास सोमवार 8 बजे के बीच सड़क हादसे में अजरोड़ा निवासी 20 वर्षीय अनिल सहरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ससुराल से मजदूरी के पैसे लेकर बाइक से गांव लौट रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अंधेरे में काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर है।