महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में विकसित भारत युवा सांसद 2026 कार्यक्रम का बुधवार को लगभग 1:30 बजे अपराह्न में आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक विषय पर विचार-विमर्श एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।