शाहबाद: शाहबाद घाटी में लहसुन से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टल गया
Shahbad, Baran | May 17, 2026 जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली शाहबाद घाटी में लहसुन से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आने से हादसा हुआ। ट्रक कोटा की ओर से शिवपुरी जा रहा था। दुर्घटना के बाद घाटी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।