खंडवा: खंडवा में अवैध खनन करते एक पोकलेन व दो डंपर जब्त, ओंकारेश्वर फोरलेन निर्माण कंपनी पर एक्शन, केस दर्ज करने की तैयारी
खंडवा में हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के अवैध खनन पर खनिज विभाग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे को एक्शन लिया है। कंपनी की एक पोकलेन मशीन और दो डंपर जब्त कर लिए। पोकलेन को मौके पर ही खड़ा कर दिया गया है, वहीं दो डंपरों को पुलिस थाने पर खड़ा कराया है।