मोहनिया: कुदरा पुलिस ने शराब के नशे में अंचल कार्यालय के कर्मी ललन कुमार को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Oct 22, 2024 कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर अंचल कार्यालय कुदरा के कर्मी को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर्मी ललन कुमार बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।