मोहनिया: मोहनिया पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Oct 20, 2024 मोहनिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड मोहनिया के पास पुलिस ने छापामारी करते हुए नशीला इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनकी निशानदेही पर रोहतास जिले के अमरा तालाब से नरेंद्र मेडिकल हॉल में छापामारी किया जहां से भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन के साथ दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।