इटावा जैन मंदिर में जैन समाज ट्रस्ट के चुनाव रविवार को संपन्न हुए थे। वहीं सोमवार को जैन मंदिर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना जारी है। मतगणना के चलते जैन मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशी एवं जैन समाज के लोगों की भीड़भाड़ है। वहीं चुनाव को लेकर मामूली नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया की गाली गलौज के बाद लात घुसे चलने लगे।