मकर संक्रांति के अवसर पर परिवहन विभाग ने आज गुरुवार दोपहर 12:00 के आसपास गौहनिया बाईपास के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।ग्रामीण इलाकों में बढ़ती आवाजाही और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना,नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।