नगर की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शाहपुरा नगर पालिका ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार दोपहर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने आरयूआईडीपी (RUIDP) द्वारा स्वीकृत नाला निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। कार्य प्रारंभ से पहले अध्यक्ष ने स्थल की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।