शाहबाद: बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत, गांव में पहले भी हो चुके हैं हादसे
Shahbad, Baran | Apr 11, 2026 जानकारी शनिवार सुबह 8 बजे मिली शाहाबाद क्षेत्र के कछियाथाना गांव में एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महावीर पुत्र चंपालाल, जाति प्रजापति, निवासी कछियाथाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महावीर पिछले दो दिनों से घर नहीं पहुंचा था, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।