तोरपा: राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को तोरपा थाना में कार्यक्रम आयोजित
Torpa, Khunti | Nov 7, 2025 राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को तोरपा थाना में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. पुलिस विभाग, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन हुआ.