हाथरस: कूलर में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालिका की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मंस्या में एक घर मे चल रहे कूलर में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बालिका वैष्णवी पुत्री बनी सिंह बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजन बालिका को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।