गया टाउन सीडी ब्लॉक: महाशिवरात्रि पर गया के मार्कंडेय मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, कर रहे हैं भगवान शिव के दर्शन
रविवार को सुबह 8:00 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर गया स्थित मार्कंडेय मंदिर में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे, जिससे माडनपुर मोड़ तक लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ घंटों प्रतीक्षा कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन करते नजर आए।