सीतापुर: रेउसा इलाके में मासूम बच्ची को गोद में लेकर जा रही दादी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, बच्ची की हुई मौत
जनपद के रेउसा इलाके में मासूम बच्ची को गोद में लेकर जा रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जिसकी उम्र 9 माह बताई गई है वही बुजुर्ग महिला दादी जख्मी हो गई थी मामले में मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया गया है परिवार में मातम का माहौल है।