कवर्धा: रेंगाखार रोड पर बिजली खंभे को ट्रैक्टर से घसीट कर ले जाने पर डिप्टी CM ने काफिला रोक बिजली विभाग के अधिकारियों को लताड़ा
प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे।इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रेंगाखार रोड ट्रैक्टर द्वारा बिजली खंबा घसीटते देखकर अपना काफिला रोककर बिजली विभाग के अधिकारियो की जमकर लताड़ लगाई।इसके साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियो को निर्देशित करते कहा कि खंबा को रोड पर घसीटते ले जाने से रोड खराब होता है।