कवर्धा: रेंगाखार जंगल के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वनांचल वासियों की सुनी समस्यायें
छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के दुरस्त वनांचल इलाको में दौरा कर रहे है ।शनिवार को विजय शर्मा रेंगाखार जँगल पहुंचकर लोगो से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।रेंगाखार मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आत्मीय स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने वनांचल वासियों की समस्याओं को भी सुना।