सेवराई: गाजीपुर में हमीद सेतु हादसे में गंगा में गिरे ट्रेलर चालक का शव बरामद, खलासी अब भी लापता
गाजीपुर में हमीद सेतु से गंगा नदी में गिरे ट्रेलर हादसे के बाद लापता ट्रेलर चालक का शव करीब 30 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है, जबकि खलासी की तलाश अभी भी जारी है। यह हादसा बीते दिन हुआ था, जब एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा था। घटना के बाद से ही चालक और खलासी के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही थी।