सिमरी: भैंसही टोला में सास-ससुर ने दहेज के लिए बहू को पीटा, दहेज प्रताड़ना का आरोप
Simri, Buxar | Nov 10, 2025 भैंसही टोला में सोमवार की सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की सास और ससुर द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित महिला रेखा देवी ने बताया कि लंबे समय से सास और ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।