राजगढ़: राजगढ़ के कालीपीठ और करेड़ी क्षेत्र में ओलावृष्टि
राजगढ़ जिले में शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब अचानक मौसम में बदलाव आ गया जिसके कारण तेज हवाओं आंधी तूफान के साथ राजगढ़ के कालीपीठ,करेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। वहीं लगातार चली तेज हवा और आंधी तूफान के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।