महाराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के सक्सेना नगर में बुलेट बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद, मुकदमा दर्ज
शुक्रवार रात 8:00 बजे पीड़ित द्वारा दि गई जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सक्सेना नगर वार्ड 13 में बुधवार देर रात एक युवक की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, खोरिया उर्फ भीटी, थाना खजनी (गोरखपुर) निवासी युवक 12 नवंबर को अपने दोस्त की बुलेट बाइक (UP 53 EL 0204) से महराजगंज स्थित अपने पापा की मौसी के घर आया था।