चूरू: ढाणी मुनीमजी में दर्दनाक हादसा, जीप के नीचे दबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
Churu, Churu | Jan 31, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाणी मुनीमजी में जीप के नीचे दबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।