चूरू के खांसोली गांव में शनिवार को खेत में कृषि कार्य के दौरान हाइवोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर भी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।