सत्तर कटैया: बिहरा-पटोरी बाजार में पंचगछिया पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में किया गया सुन्दरकाण्ड की पुस्तक एवं अगरबत्ती का वितरण
गणेश स्थान बिहरा पटोरी बाजार से इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार सिंह, पंचगछिया ड्योढ़ी निवासी प्रीतेष सिंह सोनू एवं बरहशेर के पूर्व मुखिया मनोरंजन पाण्डेय द्वारा लोगों के बीच सुन्दरकाण्ड एवं अगरबत्ती का वितरण किया गया और 22 जनवरी को हर घर में पाठ करने का आग्रह किया गया।