सोरांव थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।आरोप है कि सोरांव थाने के पास पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सीमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।