सिवनी: छीतापार में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग उठाई
Seoni, Seoni | Jul 4, 2026 सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम छीतापार में ग्रामीणों ने सरपंच पति पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए तहसीलदार, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कब्जे के कारण चरागाह और पशुओं के पानी पीने का रास्ता प्रभावित हो रहा है।