भिंड नगर: पुलिस भरती की फिजिकल में फेल युवक ने किया सुसाइड
भिंड जिले के फूप थाना इलाके में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान रानी बिरगवां गांव निवासी 22 वर्षीय अजय बघेल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में खुदकुशी का कारण डिप्रेशन सामने आया है। शनिवार रात अजय परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, ले