जसवंतनगर: इटावा सर्विस मार्ग पर पीएनबी की नई शाखा का भव्य शुभारंभ, प्रबंधक अंजू मित्तल ने फीता काटकर किया
पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का शुभारंभ अंचल प्रबंधक आगरा अंजू मित्तल ने फीता काटकर किया। समारोह में मण्डल प्रमुख इटावा उदय कुमार मोहापात्रा, उप मण्डल प्रमुख अनूप मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक विक्रांत सहगल और शाखा मैनेजर स्वजल राम उपस्थित रहे। स्थानीय उद्यमी व नागरिक भी शामिल हुए। अंचल प्रबंधक ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह शाखा क्षेत्रवासियों को मिलेगा।