सिवनी: तेज आंधी तूफान ने मचाया कहर,रात के अंधेरे में अचानक मौसम ने ली करवट
Seoni, Seoni | Jun 9, 2026 सिवनी जिले से एक बेहद दर्दनाक और परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। सिवनी जिले अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुरी में बीती रात कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि चारों तरफ आंधी-तूफान ने ग्रामीणों का सब कुछ उजाड़ कर रख दिया है। रात के अंधेरे में अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते तेज आंधी-तूफान से कई गरीबों के आशियाने ढह गए। किसी के घर के छप्पर उड़ गए, तो किसी